Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब में कोहरे का कहर, शिमला से ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली

हमें फॉलो करें पंजाब में कोहरे का कहर, शिमला से ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली
, शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (11:20 IST)
Weather Update 16th december : देश के मैदानी इलाकों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम में ठंडक आ गई है। पंजाब में सुबह सड़कों पर कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है वहीं शिमला से ज्यादा ठंड दिल्ली में नजर आ रही है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।
 
दिल्ली शिमला से ज्यादा 'ठंडी' : दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली से अधिक है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
 
यूपी में लुढ़का पारा : उत्तर प्रदेश में अब ठंड का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, बलिया, नोएडा आदि इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड बरेली में पड़ रही है। यहां रात का पारा गिरकर 4.6 तक जा पहुंचा। यूपी में 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश : पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल में हल्की बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप के दक्षिणी तट पर छिटपुट हल्की बारिश हुई। तमिलनाडु और केरल में आज भी बारिश की संभावना है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठाणे में IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को पीटा, कार से कुचला