एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए लाई वीआरएस योजना, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (12:10 IST)
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने गैर-उड़ान परिचालनों के कर्मियों के लिए शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की। पिछले वर्ष जनवरी में एयरलाइन का अधिग्रहण करने के बाद टाटा समूह दूसरा बार ऐसी पेशकश लाया है। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
 
यह ऑफर स्थायी सामान्य कैडर के अधिकारियों के लिए है, जो 40 वर्ष या अधिक आयु के हैं और एयरलाइन में न्यूनतम 5 वर्ष की निरंतर सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा क्लर्क या गैर-कुशल श्रेणी के कर्मचारी जो न्यूनतम 5 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हैं, वे भी इसके लिए पात्र हैं। यह ऑफर 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।
 
सूत्रों ने बताया कि करीब 2,100 कर्मचारी इस स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पेशकश के लिए पात्र हैं। इससे पहले एयर इंडिया जून 2022 में इसी के समान प्रस्ताव लाई थी। एक आधिकारिक जानकारी में कहा गया कि इसके लिए 17 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन दिया जा सकेगा। 31 मार्च 2023 तक आवेदन करने वाले योग्य कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के अलावा 1 लाख रुपए मिलेंगे। पहली बार जब यह पेशकश लाई गई थी, तब करीब 4,200 पात्र कर्मचारियों में से लगभग 1,500 ने इसका लाभ उठाया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अगला लेख
More