Chandrayaan-2 को मिली बड़ी सफलता, विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से हुआ अलग

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (14:36 IST)
चेन्नई। चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का विक्रम लैंडर सोमवार को सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग हो गया और इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने की यात्रा में चंद्रयान-2 के हिस्से में एक और सफलता जुड़ गई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट किया किया- चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग हो गया।
 
ALSO READ: चंद्रमा के चौंकाने वाले खुलासे करेगा चन्द्रयान-2, दुनिया हो जाएगी हैरान
इससे पहले ISRO के वैज्ञानिकों ने रविवार शाम 6 बजकर 21 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान की कक्षा में बदलाव किया था। चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद से यान के पथ में यह पांचवां व अंतिम बदलाव था। कक्षा बदलने में 52 सेकंड का समय लगा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-2 की लैंडिंग की ऐतिहासिक घटना को देखने के लिए ISRO के मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ वे बच्चे भी मौजूद रहेंगे, जो ISRO द्वारा आयोजित स्पेस क्वीज के विजेता बने हैं।

ISRO के सबसे शक्तिशाली तीन चरण वाले रॉकेट जीएसएलवी-एमके3-एम1 ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था। प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-2 ने गत 14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्र पथ पर आगे बढ़ना शुरू किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कई स्थानों पर बारिश की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना, जानिए कार्यक्रम

Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर, IMD ने बताया कब वापस लौटेगा

live : पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर रवाना

झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद

अगला लेख
More