विजय माल्या देश का पहला आर्थिक अपराधी घोषित, जब्त हो सकेगी संपत्ति...

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (15:37 IST)
मुंबई। बैंकों के हजारों करोड़ रुपए के गबन के आरोपी विजय माल्या को शनिवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब मुंबई की धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएल) की विशेष अदालत ने उसे भगोड़ा ‘आर्थिक अपराधी’ घोषित कर दिया।
 
अदालत के इस फैसले के बाद बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए के कर्जदार माल्या की अब संपत्तियां जब्त की जा सकेंगी। प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष अदालत के समक्ष माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की याचिका दायर की थी।
 
 
 
अदालत के इस निर्णय के बाद माल्या का नाम भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) के तहत पहले भगोड़े आर्थिक अपराधी के रूप में दर्ज हो गया। माल्या के खिलाफ अब नए आर्थिक अपराध कानून के तहत कार्रवाई होगी।
 
माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। माल्या पर बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए का आरोप है और वह भारत में वांछित है। गौरतलब है कि पिछले साल 10 दिसंबर को लंदन की वेस्टमिनिस्टर अदालत ने माल्या के प्रत्यर्पण पर भारत के पक्ष में फैसला दिया था और उसे भारत भेजने की इजाजत दे दी थी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

प्रियंका गांधी के रोड शो में अन्य दलों के झंडों के उपयोग पर नहीं रहेगी कोई रोक

सेना प्रमुख ने भारत-चीन वार्ता की सफलता पर कहा, हम विश्वास बहाली के कर रहे प्रयास

Stock Market Crash : दिवाली से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों की 9 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

बंबई हाईकोर्ट ने कहा, एक से अधिक विवाह पंजीकृत करा सकते हैं मुस्लिम पुरुष

अगला लेख
More