कांग्रेस की जीत मुझे दिया गया सबसे अच्छा गिफ्ट : शिवकुमार

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2023 (12:49 IST)
dk shivkumar news: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार (dk shivkumar) ने कहा कि 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत, लोगों द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर दिया गया सबसे अच्छा तोहफा है। सोमवार को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे आठ बार के विधायक शिवकुमार ने कहा कि मेरा जीवन कर्नाटक के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।
 
उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन से पहले, कर्नाटक के लोगों ने मुझे संभवत: सबसे अच्छा उपहार दिया है। मेरे कांग्रेस परिवार को, उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब शिवकुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।
 
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे (congress president mallikarjun kharge) को राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 66 और जनता दल (एस) ने 19 सीटें जीती। नतीजों की घोषणा 13 मई को हुई। (भाषा/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More