Uttarakhand tragedy: ग्लेशियर नहीं बल्कि चट्टान टूटने से बनी झील से आई तबाही, वैज्ञानिकों की जांच में खुलासा

निष्ठा पांडे
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (23:39 IST)
जोशीमठ। वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को ऋषि गंगा में आई आपदा का कारण ग्लेशियर के नीचे की चट्टान टूटना है।

इसके बाद लटका (हैंगिंग) ग्लेशियर भी नीचे आ गया और वहां एक झील बन गई, जो तबाही का कारण बनी। अभी वहां 25 और ग्लेशियर ऐसे हैं जो लटके हुए हैं।
ALSO READ: न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में जबरदस्त भूकंप, सुनामी की चेतावनी
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी विभाग के 2 वैज्ञानिकों ने बुधवार को यहां हवाई सर्वे किया और अपने शुरुआती आकलन में यह निष्कर्ष अपने संस्थान को भेजा। रविवार को आई आपदा के कारणों का पता लगाने के लिए सरकार की तरफ से वैज्ञानिक की जांच शुरू की गई है।
 ALSO READ: LAC : चीन का दावा, 9वें दौर की बातचीत के बाद पैंगोंग लेक से हटने लगे भारत और चीन के सैनिक
बुधवार को रैणी पहुंचे वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक मनीष मेहता और डॉ. विनीत कुमार ने हवाई सर्वे किया। सर्वे में जो शुरुआती संकेत मिले हैं, उसके आधार पर चट्टान टूटने से यह आफत आने की संभावना अपने उच्चाधिकारियों के सम्मुख व्यक्त की है।

उनका मानना है कि इस क्षेत्र में 25 ग्लैशियर हैं जो लटके हुए हैं। आपदा के दौरान ऋषि गंगा के ऊपर चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटा, जिससे यहां लटका ग्लेशियर भी नीचे आ गया और एक झील बन गई।

इस झील के टूटते ही पानी का सैलाब आ गया। वैसे उन्होंने यह भी माना कि सैटेलाइट से इसकी पूरी जानकारी मिल पाएगी, लेकिन प्रथम दृष्टया यही संकेत मिल रहे हैं।

पानी के साथ आई मिट्टी, पत्थर, पेड़ों के सैंपल भी वैज्ञानिक एकत्रित कर रहे हैं। इनका लैब में परीक्षण भी किया जाएगा। इस वैज्ञानिक टीम में 5 वैज्ञानिक हैं जिनमें से 2 ग्लेसियोलोजिस्ट, 3 हाइड्रोलोजिस्ट शामिल हैं। ये सभी वाडिया इंस्टिट्यूट के बताए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More