Lok Sabha Election : अमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार के सदस्य ही लड़ें चुनाव, UP कांग्रेस ने आलाकमान से लगाई गुहार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 मार्च 2024 (15:55 IST)
UP Congress passed resolution regarding Amethi and Rae Bareli seats : कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की चुनाव समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर गांधी परिवार के सदस्यों से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से वे ही चुनाव लड़ें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उम्मीदवारों की अगली सूची में गांधी परिवार के सदस्यों के नाम शामिल होंगे।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को यह जानकारी दी। राय ने बताया, उप्र कांग्रेस की चुनाव समिति ने रविवार को सर्व-सम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें आग्रह किया गया है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य ही आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी से लड़ें। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन संसदीय क्षेत्रों की जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे यहां से चुनाव लड़ें।
कांग्रेस नेता का दावा, राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उम्मीदवारों की अगली सूची में गांधी परिवार के सदस्यों के नाम शामिल होंगे। राय ने कहा, प्रस्ताव को केंद्रीय नेृतत्व को भेज दिया गया है और अंतिम निर्णय सीईसी (केंद्रीय चुनाव समिति) का होगा। इससे पहले गत छह मार्च को प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया था कि पार्टी नेता राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
ALSO READ: चुनावी बॉण्ड को लेकर कांग्रेस का दावा, सरकार को डर है कि सारे राज खुल जाएंगे
दिल्ली में एक बैठक में शामिल होकर लौटे पार्टी की अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा था कि (राहुल) गांधी अमेठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे और उनके नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने 2004 से 2019 तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया।
ALSO READ: टिकट कटने से गुस्साए राहुल कस्वां का BJP से इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल
स्मृति ईरानी से हार गए थे राहुल गांधी : 2019 के आम चुनाव में वह भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार गए थे। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बार फिर केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

अगला लेख
More