मर्यादा भूले उद्धव ठाकरे, कहा- योगी आदित्यनाथ को चप्पलों से पीटना चाहिए

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (07:50 IST)
पालघर। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भाषा की मर्यादा भूलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि विरार में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान योगी ने अपना खड़ाऊं नहीं उतारा इसलिए उन्हें को चप्पलों से पीटना चाहिए।
 
ठाकरे ने कहा कि ईश्वर के प्रतिरूप शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष जाने से पहले खड़ाऊं उतारना उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है और यह समान्य प्रक्रिया है, लेकिन योगी ने ऐसा नहीं किया। यह दिखाता है कि योगी शिवाजी के प्रति सम्मान की भावना नहीं रखते हैं। उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है? यह शिवाजी महाराज का अपमान है।
 
एक मराठी चैनल से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं झलकते।
 
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा अहंकारी हो गई है। 28 तारीख को होने वाला पालघर लोकसभा उप चुनाव अहंकार और वफादारी के बीच होगा।
 
इस बीच शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा के लिए धनाऊ में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी 25 वर्षों तक हिंदुत्व के लिए भाजपा के साथ रही। बालासाहेब ने इसे (भाजपा के बुरे कर्मों को) बर्दाश्त किया। हमने बहुत कर लिया और मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं करुंगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More