पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी पर्याप्त नहीं : उद्धव ठाकरे

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (23:58 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती पर्याप्त नहीं है और इन दोनों ईंधनों पर उत्पाद शुल्क को 6 या 7 साल पहले के स्तर पर लाया जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने एक बयान जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में न्यूनतम कटौती के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, दो महीने पहले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 18.42 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी और आज इसे आठ रुपए कम कर दिया गया है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क 18.24 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था और अब इसे छह रुपए कम कर दिया गया है। भारी बढ़ोतरी और फिर न्यूनतम कटौती करना अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों को वास्तविक राहत तब मिलेगी जब उत्पाद शुल्क को छह या सात साल पहले के स्तर पर लाया जाएगा।

ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपए एवं छह रुपए प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की।

उत्पाद शुल्क में की गई इस कटौती से पेट्रोल 9.5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपए तक की कटौती हो जाएगी। ऐसा उत्पाद शुल्क की दर पर लगने वाले अन्य स्थानीय शुल्क में कमी आने की वजह से होगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

अगला लेख
More