Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, आज नहीं चलेगी यह ट्रेनें...

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (07:54 IST)
गोरखपुर। रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से मंगलवार को कुछ गाड़ियों का संचालन निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि छह नवम्बर को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, सात नवम्बर को सीतामढ़ी से प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस, छह नवम्बर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 04035 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, सात नवम्बर को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 01454 गोरखपुर-पूणे दीपावली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
 
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सात नवंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस और जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के तहत नारायणपुर-पसराहा स्टेशनों के मध्य रेल लाइन में ब्रिच हो जाने के कारण एक गाड़ी का निरस्तीकरण तथा अनेक मेल एवं एक्सप्रेस गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख