हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का लगा तांता

एन. पांडेय
सोमवार, 16 मई 2022 (22:11 IST)
हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में स्नान करने वालों का तांता गंगा घाटों पर पूरे दिनभर लगता रहा। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी सहित कई घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की। कहा जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से हजारों गुना पुण्य फल मिलता है।

श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। भीषण गर्मी के बावजूद यहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, हालांकि स्थानीय स्तर पर इसका असर नहीं है।

बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के साथ ही दान-पुण्य भी किया गया। श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

पूरे मेला क्षेत्र को 6 जोन 18 सेक्टरों में बांटा गया था।शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए सोमवार को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान के पेजर धमाकों से क्या है इसराइल का कनेक्शन?

डिजिटल क्रांति से युवाओं का खेती से पलायन रुकेगा, लाखों नौकरियों का होगा सृजन

अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप से मिलेंगे मोदी

मणिपुर में जिरीबाम में फिर भड़की हिंसा, मेइती गांव में संदिग्ध उग्रवादियों का हमला

वन नेशन-वन इलेक्शन पर मोदी सरकार की राह कितनी आसान?

अगला लेख
More