लाल किले में बर्ड फ्लू से कौओं की मौत, 26 जनवरी तक दर्शकों के लिए बंद रहेगा

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (15:59 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले लाल किले में मृत मिले कौओं के बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि के बाद स्मारक भवन में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। 26 जनवरी तक यह दर्शकों के लिए बंद रहेगा।
 
दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले लाल किले में करीब 15 कौवे मृत मिले थे। पक्षी के नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
 
वहीं शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।
 
दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था।
 
बहरहाल, गुरुवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में साइबर तहसील से 6 माह में एक लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

अगला लेख
More