ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है : अनिल विज

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (22:48 IST)
चंडीगढ़। ताज महल पर भाजपा नेता संगीत सोम के बयान को लेकर विवाद के बीच हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने आज इस स्मारक को ‘खूबसूरत कब्रिस्तान’ बताया। हरियाणा में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री विज ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है। विज अतीत में कई बार अपने बयानों से विवाद पैदा कर चुके हैं।
 
विज का ट्वीट उत्तरप्रदेश में सरधना से भाजपा विधायक सोम के उस बयान की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने भारत की विरासत में ताजमहल के स्थान पर सवाल उठाया था। ताजमहल को लेकर विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस स्मारक को ‘भारत माता के सपूतों’ ने अपने खून और पसीने से बनाया था और इसकी सुरक्षा उनकी सरकार की जिम्मेदारी है।
 
हालांकि, भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने दावा किया था कि ताजमहल भगवान शिव का मंदिर था जिसे ‘तेजो महल’ कहा जाता था। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया। 17वीं शताब्दी के संगमरमर से निर्मित इस स्मारक का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में किया था। दोनों को वहां दफनाया गया था। 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More