Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सऊदी अरब में 29 भारतीय कामगारों को बचाया गया : सुषमा स्वराज

हमें फॉलो करें सऊदी अरब में 29 भारतीय कामगारों को बचाया गया : सुषमा स्वराज
नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (07:54 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि सरकार ने सउदी अरब से 29 भारतीय कामगारों को बचाया और हवाईजहाज से आने के उनके टिकट के लिए भी भुगतान कर रही है।
 
तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने सुषमा से संपर्क कर, राज्य के उन 29 प्रवासी कामगारों को बचाने में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था जिन्हें सउदी अरब की एक कंपनी ने बंधक बनाया था।
 
सुषमा ने ट्वीट किया, 'हमने सउदी अरब से 29 भारतीय कामगारों को बचाया है। हम उनके टिकटों के लिए भी भुगतान कर रहे हैं।'
 
राव तेलंगाना के अनिवासी मामलों के मंत्री और आईटी मंत्री हैं। उन्होंने एक अखबार की खबर साझा करते हुए सुषमा को पत्र लिखा था। खबर में बताया गया था कि भारतीय कामगारों को कंपनी ने बंधक बना रखा है और उन्हें खाना तथा मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। कंपनी ने उन्हें जाने देने से पहले उनमें से प्रत्येक से पचास पचास हजार डॉलर की मांग भी की थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में ग्रीष्म का साम्राज्य, सभी स्कूल दोपहर 12 बजे तक