स्मृति ईरानी अब भी स्नातक नहीं, शाह की संपत्ति तीन गुना बढ़ी

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (07:37 IST)
अहमदाबाद। शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवादों में रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अभी तक स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई हैं जबकि भाजपा प्रमुख अमित शाह की संपत्ति पिछले पांच वर्षों में तीन गुना बढ़ी है। यह जानकारी दोनों ने गुजरात में राज्यसभा चुनावों के लिए अपने हलफनामे में दी है।
 
कांग्रेस से हाल में इस्तीफा देने वाले बलवंत सिंह राजपूत 315 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीनों उम्मीदवारों में सबसे धनी व्यक्ति हैं। ईरानी ने अपने हलफनामे में स्पष्ट रूप से जिक्र किया है कि उन्होंने अभी तक स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं की है। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद पैदा हुआ था।
 
उन्होंने नवीनतम हलफनामे में कहा है, 'बी. कॉम प्रथम वर्ष। तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया है।' 2014 के हलफनामे में उन्होंने इतना ही जिक्र किया है ‘बी. कॉम प्रथम वर्ष, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय, 1994.’ उन्होंने यह भी घोषित किया है कि अपने पति के साथ उनकी संपत्ति करीब सात करोड़ रुपए है।
शाह के हलफनामे के मुताबिक पत्नी सहित उनकी चल-अचल संपत्ति 34.40 करोड़ रुपए है जिसमें 10.38 करोड़ रुपए पैतृक संपत्ति है। विधानसभा चुनावों के लिए 2012 के हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 11.15 करोड़ रुपए बताई थी। इससे लगता है कि पांच वर्षों में उनकी संपत्ति करीब तीन गुना बढ़ी है।
 
कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनकी संपत्ति करीब 6.50 करोड़ रुपए है जिसमें उनकी पत्नी के नाम की संपत्ति भी शामिल है। पटेल ने 2011 में जो चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था वह करीब तीन करोड़ 66 लाख रुपए था जिससे स्पष्ट है कि उनकी संपत्ति दो गुना बढ़ी है।
 
राजपूत एवं उनके पत्नी की 2012 में कुल संपत्ति करीब 260 करोड़ रुपए थी जब वह कांग्रेस में थे। गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव आठ अगस्त को होना है जिसके लिए भाजपा की तरफ से शाह, ईरानी और राजपूत उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल चुनाव मैदान में हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

मुंबई में योगी आदित्यनाथ की तस्वीर, बटेंगे तो कटेंगे संदेश वाले पोस्टर लगाए गए

वैवाहिक बलात्कार पर सुनवाई टली, CJI चंद्रचूड़ बोले- नहीं सुना पाऊंगा फैसला

अगला लेख
More