Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली उछाल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (11:47 IST)
नई दिल्‍ली। 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में पिछले क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली उछाल दिख रहा है, लेकिन भाव अब भी 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने हुए हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी आज गिरावट दिख रही है।
 
पिछले 24 घंटे में कच्‍चे तेल की कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड कल के भाव से मामूली चढ़कर 79.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज करीब आधा डॉलर बढ़कर 76.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 और पटना में पेट्रोल 107.95 और डीजल 94.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Big Breaking : कोलकाता कांड में CBI का बड़ा एक्शन, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

Jharkhand : भर्ती के दौरान हुई मौतों पर विरोधाभासी आंकड़े, प्रदेश भाजपा ने किया यह दावा...

जाति जनगणना पर आया SC का फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

REIT पर टिप्पणी से SEBI प्रमुख माधबी ने किया इनकार, बोलीं- कुछ कहूंगी तो लगेगा यह आरोप...

Caste Census पर RSS के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन, बताया BJP और संघ क्यों कर रहे हैं विरोध

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय तटरक्षक का हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 3 सदस्य लापता

मणिपुर में ड्रोन हमला, कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल

live : संदीप घोष की आज कोर्ट में पेशी, विधानसभा में पेश होगा एंटी रेप बिल

इंदौर मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी, घटेगी मुंबई की दूरी, सस्ता होगा सफर

बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा एंटी रेप बिल, भाजपा ने भी किया समर्थन

अगला लेख
More