Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सोनू निगम ने दी आईटीबीपी के गीत को आवाज

हमें फॉलो करें सोनू निगम ने दी आईटीबीपी के गीत को आवाज
, मंगलवार, 27 जून 2017 (20:29 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड के पार्श्व गायक सोनू निगम ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिसबल (आईटीबीपी) के लिए एक राष्ट्रभक्ति भरे गीत को अपनी आवाज दी है। वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गायक निगम से मुंबई में मुलाकात की थी।
 
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने यहां बल के मुख्यालय में इस गीत को जारी किया। हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिन्दुस्तानी.. गीत 2.17 मिनट का है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गीत कुछ साल पहले लिखा गया है, लेकिन अब इसे एक नए प्रारूप में जारी किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 90 हजार कर्मियों वाले बल ने गाने को आवाज देने के लिए निगम से संपर्क किया था। उन्होंने बिना कोई फीस लिए गाने को आवाज दी। वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गायक से मुंबई में मुलाकात की थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुमराह दूसरे स्थान पर, कोहली टी20 में शीर्ष पर