कांग्रेस को दोबारा चुनेंगे मतदाता : सिद्दारमैया

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (17:25 IST)
कलबुर्गी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सत्ता में बने रहने का भरोसा जताते हुए मंगलवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता दोबारा कांग्रेस को चुनेंगे और वह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सिद्दारमैया ने कहा, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मेरी सेवा पर कोई काला धब्बा नहीं है। इसके अलावा अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मैंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है।


सिद्दारमैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उसने खुद ही भ्रष्ट लोगों को टिकट दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

जनता दल (सेक्यूलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बयान के संबंध में सिद्दारमैया ने कहा कि देवगौड़ा के बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि देवगौड़ा ने अपने एक बयान में कहा था कि यदि उनके पुत्र एचडी कुमारस्वामी भाजपा से हाथ मिलाते हैं तो वे उन्हें बेदखल कर देंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More