शुभेन्दु अधिकारी के छोटे भाई और TMC के 14 पार्षद BJP में हुए शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (22:01 IST)
कोंटाई (पश्चिम बंगाल)। 20 सदस्यीय कोंटाई नगरपालिका में तृणमूल कांग्रेस के 15 पार्षद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में कोंटाई नगरपालिका के पूर्व प्रशासक सौमेन्दु अधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सौमेन्दु के भाई शुभेन्दु अधिकारी ने यहां एक कार्यक्रम में पार्षदों को पार्टी के झंडे सौंपे। सौमेन्दु को हाल ही में ममता बनर्जी सरकार द्वारा नागरिक निकाय में प्रशासक के पद से हटा दिया गया था।
ALSO READ: LoC : पाक गोलाबारी में सेनाधिकारी शहीद, भारतीय सेना ने सीमा पार मचाई भारी तबाही
पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सौमेन्दु को हटाना ‘बदले की भावना’ से उठाया गया कदम था।
 
उन्होंने कहा कि सौमेन्दु का आगे एक लंबा राजनीतिक करियर है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कड़ी मेहनत की है ...और यही अन्य पार्षदों पर भी लागू होता है। अधिकारी परिवार अब ‘पिशी-भाइपो’ (तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक बनर्जी) की पार्टी के साथ नहीं है।
 
राज्य के पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी सरकार नगर निगम चुनाव कराने में देरी कर रही है, क्योंकि वह अपनी ‘आसन्न हार’ से भयभीत है।
ALSO READ: नए साल के पहले दिन, भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक-दूसरे को सौंपी
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे, चाहे वह निकाय चुनाव हों या विधानसभा चुनाव। इससे पहले दिन में, सौमेन्दु ने कहा था कि उनका परिवार कई तरह के हमले सहन कर रहा है। लेकिन हम मैदान में एक उचित जवाब देने में विश्वास करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

अगला लेख
More