कांग्रेस ने यह कहकर गलत इतिहास पढ़ाया कि गांधी-नेहरू और इंदिरा की वजह से ही भारत आजाद हुआ : शिवराज सिंह चौहान

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (23:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आरोप लगाया कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के योगदान से देश आजाद होने का दावा कर कांग्रेस ने लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया है।

गौरव कलश यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आदिवासी क्रांतिकारी नायक टंट्या भील उर्फ टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, आजादी का जो इतिहास हमें पढ़ाया गया वह इतिहास भी सही नहीं पढ़ाया गया।

हमें बताया गया कि हिंदुस्तान को आजादी केवल महात्मा गांधी जी ने दिलाई, नेहरू जी (जवाहरलाल नेहरू) ने दिलाई, इंदिरा जी (इंदिरा गांधी) ने दिलाई। मैं महात्मा गांधी को प्रणाम करता हूं। बापू विश्व बंधु हैं, लेकिन कांग्रेस ने तो इतिहास तक गलत पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि टंट्या मामा, रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब पेशवा, भीम नायक, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, बिरसा मुंडा और कई अन्य क्रांतिकारियों का जीवन और भूमिका लोगों को कभी नहीं बताई गई। चौहान ने आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती के दिन जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि टंट्या मामा ने साहूकारों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र लड़ाई का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि टंट्या मामा ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटते थे और गरीबों में धन बांटते थे।

उन्होंने कहा कि टंट्या मामा को अंग्रेजों ने धोखे से पकड़ा और जबलपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार टंट्या मामा का सही इतिहास लोगों को पढ़ाएगी। चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एक आदिवासी विश्वविद्यालय का नाम (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के नाम पर रखा, न कि आदिवासी समुदायों के क्रांतिकारियों के नाम पर।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक परिवार का महिमामंडन किया जबकि बाकी शहीदों को भुला दिया गया लेकिन हम (भाजपा) इस ऐतिहासिक गलती को सुधार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टंट्या भील के वंशजों को सम्मानित किया और भील की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

गौरव कलश यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरने के बाद 4 दिसंबर को टंट्या भील के शहादत दिवस पर इंदौर जिले के पातालपानी में संपन्न होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More