शत्रुघ्न सिन्हा भड़के, नहीं डरता, भाजपा को दिखाता रहूंगा आईना...

Webdunia
शनिवार, 19 जनवरी 2019 (19:51 IST)
कोलकाता। कोलकाता में विपक्षी नेताओं के साथ शनिवार को मंच साझा करते हुए भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार बदलने का आह्वान किया और कहा कि वह सत्तारूढ़ दल से हटाए जाने से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को आईना दिखाना जारी रखेंगे।
 
सिन्हा कई मुद्दों पर अपनी पार्टी से नाराज हैं और नोटबंदी, जीएसटी लागू करने जैसे कई कदमों की उन्होंने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा आयोजित रैली में वह ‘राष्ट्र मंच’ के प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस संगठन की स्थापना भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की है। 
 
रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेरे बड़े भाई यशवंत सिन्हा कह रहे थे कि इसके बाद पार्टी से मुझे जरूर निकाल दिया जाएगा। मैंने उनसे कहा कि कोई बात नहीं। हिन्दी फिल्मों में दमदार संवाद के लिए पहचाने जाने वाले शत्रुघ्न ने कहा कि वह भाजपा में हैं लेकिन इसके पहले वह भारत की जनता के साथ हैं।
 
दो दिन पहले सिन्हा ने कहा था कि भाजपा में उन्हें सम्मान नहीं मिला और वह कोलकाता रैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने विवादास्पद राफेल लड़ाकू विमान सौदा, नोटबंदी और जीएसटी के क्रियान्वयन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। 
 
उन्होंने कहा कि अगर आप तथ्यों को दबाए रखते हैं तो लोग तो कहेंगे कि चौकीदार चोर है। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए अक्सर इस तरह के शब्द बोलते हैं। सिन्हा ने ममता बनर्जी, राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव की सराहना की। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

अगला लेख
More