सौरव गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर बोले - क्रिटिकल था ब्लॉकेज

Webdunia
शनिवार, 2 जनवरी 2021 (20:27 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ा और शहर के अस्पताल में उनकी ‘प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी’ हुई । एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। इस 48 साल के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की हालत स्थिर है।
 
वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर सरोज मंडल ने बताया कि प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी में धमनियों में आए अवरोध का उपचार किया जाता है जिससे ही हृदय की ओर जाने वाले रक्त के प्रवाह में सुधार हो। उनकी तीन धमनियों में अवरोध पाया गया जिसे हटाने के लिए स्टेंट दिया गया। उन्होंने बताया कि और स्टेंट देने के बारे में बाद में उनकी हालत देखकर फैसला लिया जाएगा।
 
मंडल ने कहा कि अगले कुछ दिन उनकी हालत पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आगे क्या करना है, यह उनकी हालत देखकर ही तय होगा। उनके बाकी सभी अंग दुरुस्त हैं और उन्हें अगले 3-4 दिन अस्पताल में रहना होगा।
 
उन्होंने कहा कि उन्हें एक्यूट मायोकार्डियल इनफारक्शन (एमआई) है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उनके दिल में तीन ब्लॉक पाए गए। उन्हें दोहरी एंटी प्लेटलेट्स और स्टेटिन दिया गया है।
 
मंडल ने कहा कि उनकी प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी हुई है और अब वे जाग चुके हैं। उनकी हालत स्थिर है।मायोकार्डियल इनफारक्शन (एमआई) को सामान्य भाषा में दिल का दौरा कहा जाता है जब दिल के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह कम हो जाता है या रुक जाता है। इससे दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है।
 
इससे पहले डॉक्टर ने बताया था कि गांगुली ने अपने घर में बने जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए सीने में असहजता महसूस की थी।
 
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली के परिवार में ‘इसकैमिक हार्ट डिजीज’ को इतिहास रहा है। इस बीमारी में सीने में दर्द या असहजता पैदा होती है जो हृदय के किसी हिस्से में पर्याप्त रक्त नहीं मिलने के कारण होता है। ऐसा अधिकतर उत्साह या उत्तेजना के दौरान होता है जब हृदय के रक्त के अधिक प्रवाह की जरूरत होती है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके उपचार पर नजर रखने के लिए पांच डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है।
 
अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जब उन्हें दोपहर को अस्पताल लाया गया तो उनके क्लीनिकल पैरामीटर सामान्य सीमा के भीतर थे। ईसीजी और इको भी किया गया। वे उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।’’
 
ममता ने की मुलाकात : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री बनर्जी ने अस्पताल का दौरा किया और गांगुली से बात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
 
ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि यह जानकार दुःख हुआ कि गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल टीम को धन्यवाद दिया जिन्होंने त्वरित एक्शन लिया और गांगुली का इलाज किया।
 
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने के कामना की। राज्यपाल ने भी अस्पताल का दौरा किया। राज्यपाल ने गांगुली से मिलने के बाद कहा कि दादा पूरी तरह ठीक हैं और प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। राज्यपाल ने अस्पताल में गांगुली की पत्नी, बेटी और भाइयों से भी बात की।
 
यह घटना ऐसे समय में हुई जब अप्रैल मई में प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनके राजनीति में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वे भाजपा से जुड़ सकते हैं। हालांकि गांगुली ने कभी राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत नहीं दिया। वे अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने जिसके बाद उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित प्रशासकों की समिति का 33 साल का कार्यकाल खत्म हुआ। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More