मानसून सत्र में पहली बार राज्यसभा आए तेंदुलकर

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (15:20 IST)
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर और राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सचिन तेंदुलकर वर्तमान मानसून सत्र में पहली बार उच्च सदन में दिखाई दिए और प्रश्नकाल के दौरान पूरे समय सदन में रहे।
 
तेंदुलकर गुरुवार को उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान आए। उन्होंने पूरा प्रश्नकाल काफी गौर से देखा। इस दौरान मनोनीत सदस्यों की पंक्ति में उनके साथ मशहूर महिला मुक्केबाज मैरीकॉम भी बैठी हुई थी। हालांकि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
 
सदन में बीच बीच में कुछ सदस्य मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा, तेंदुलकर एवं अन्य नामी विख्यात हस्तियों एवं मनोनीत सदस्यों के सदन में प्राय: नहीं आने का मुद्दा उठाते रहे हैं। वर्तमान सत्र में भी सपा के नरेश अग्रवाल सहित कुछ अन्य सदस्यों ने इसी मुद्दे को उठाया था।
 
तेंदुलकर को 27 अप्रैल 2012 को उच्च सदन में मनोनीत किया गया था और उनका कार्यकाल 26 अप्रैल 2018 को समाप्त हो रहा है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा- जल संरक्षण में अग्रणी अपना इंदौर

Brics summit : रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत अपने रुख पर कायम, कजान में पुतिन से बोले मोदी- शांति को पूर्ण समर्थन

अनूठी सजा, भारतमाता की जय के नारे के साथ तिरंगे को 21 बार सलामी

प्रियंका गांधी के रोड शो में अन्य दलों के झंडों के उपयोग पर नहीं रहेगी कोई रोक

सेना प्रमुख ने भारत-चीन वार्ता की सफलता पर कहा, हम विश्वास बहाली के कर रहे प्रयास

अगला लेख
More