Publish Date: Thu, 03 Jun 2021 (08:17 IST)
Updated Date: Thu, 03 Jun 2021 (08:27 IST)
नई दिल्ली। सरसंघचालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में आज से संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक में शुरू हो रही है। बैठक में कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी, बंगाल में चुनाव बाद हिंसा समेत की मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
भागवत के साथ ही सभी पांचों सह सरकार्यवाह और सुरेश भय्याजी जोशी दिल्ली में होंगे तथा वे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कई दौर की बैठकें करेंगे।
यह बैठक आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा उत्तर प्रदेश से संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के कुछ दिन बाद हो रही है। माना जा रहा है कि होसबाले ने इस बैठक में कोविड-19 के प्रबंधन के बारे में फीडबैक लिया था।
हालांकि संघ के सूत्रों ने इसे शीर्ष पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक बताया है। कहा जा रहा है कि इस तरह की बैठक हर महीने होती है।