‘किसान आंदोलन’ पर एक ट्वीट ने बढ़ा दिए रिहाना के ‘एक मिलियन’ फॉलोअर्स

नवीन रांगियाल
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (12:53 IST)
पॉप सिंगर रिहाना भारत में किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट कर के चर्चा में आ गई। भारत के आंतरिक मामले में इस तरह दखल देने की वजह से खूब विवाद भी हो रहा है। ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा भी इसी तरह ट्वीट कर के सुर्खि‍यों में आई।

हालांकि रिहाना को एक सिंगर के तौर पर पहले भी लोग जानते थे, लेकिन किसान आंदोलन पर एक ट्वीट ने उनकी दुनिया ही बदल दी है। जानते हैं कौन है रिहाना और कैसे उनका सोशल मीडिया ग्राफ अचानक बढ़ गया है।

दरअसल, रेहाना न सिर्फ भारत के किसान आंदोलन बल्‍कि दुनिया के दूसरे मुद्दों पर भी ट्वीट करती रही है। 32 वर्षीय रिहाना ने घरेलू हिंसा, एलजीबीटीक्यू, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर म्यांमार और भारत में किसान आंदोलन जैसे विषयों पर ट्वीट किए है।

किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक मिलियन का इज़ाफ़ा हो गया है। रिहाना ने जब किसान मुद्दे पर ट्वीट किए थे तो उनके सिर्फ़ 100 मिलियन फ़ॉलोअर थे, लेकिन इस ट्वीट के बाद ये संख्या बढ़कर 101 मिलियन हो चुकी है।

पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफ़ी धमाकेदार रही। वे मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं। उन्‍होंने अपना पहला 'एलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' साल 2005 में रिकॉर्ड किए थे।

साल 2007 में 'गुड गर्ल गॉन बैड' एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्‍छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्‍हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला।

सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज़ जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय म्‍यूजिक टूर में भी वे आगे रही। वह पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

अगला लेख
More