भीषण सर्दी के बाद अब रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, राज्‍यों में लू चलने के आसार, दिल्ली में 1 दशक का रिकॉर्ड टूटा

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (10:45 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए अगले कुछ दिनों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्‍तर, पश्चिम और मध्‍यभारत के ज्‍यादातर हिस्‍से में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके कारण 8 राज्‍यों में लू चलने के आसार बनते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम और पूर्वी राजस्‍थान के कुछ इलाकों में पहले ही लू की चेतावनी जारी कर दी है।
 
दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। राष्ट्रीय राजधानी के कई स्टेशनों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आने वाले 2 से 3 दिनों में तपिश और बढ़ने की उम्‍मीद है। भीषण सर्दी के बाद अब रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने मुख्य रूप से आसमान साफ रहने, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
 
दिल्ली में 1 दशक का रिकॉर्ड टूटा : मौसम शुष्क रहने और तेज धूप निकलने की वजह से तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में 17 मार्च का दिन पिछले 1 दशक में सबसे ज्यादा गर्म दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च महीने में गर्मी 77 सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Junior doctors will return to work in Kolkata on Saturday, will not work in OPD

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More