Hanuman Chalisa

नेत्रहीनों को नोट पहचानने में मदद के लिए मोबाइल आधारित समाधान पर काम कर रहा आरबीआई

Webdunia
रविवार, 30 दिसंबर 2018 (15:51 IST)
दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नेत्रहीनों को नोटों की पहचान करने में सहूलियत देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आरबीआई मोबाइल फोन आधारित समाधान खोज रहा है। वर्तमान में, नेत्रहीनों को नोट पहचानने के लिए 100 रुपए और उससे ऊपर के नोटों की छपाई इस रूप से उभरते रूप (इंटैग्लियो प्रिंटिंग) में होती है जिससे वे स्पर्श कर उसे पहचान सके। फिलहाल देश में 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोट चलन में हैं।
 
 
देश में करीब 80 लाख नेत्रहीन या दृष्टिबाधित लोग हैं जिन्हें केंद्रीय बैंक की नई पहल से फायदा मिल सकता है। आरबीआई ने जून 2018 में घोषणा की थी कि वह नेत्रहीनों द्वारा मुद्रा की पहचान करने में मदद करने के लिए उचित उपकरण या तंत्र की व्यवहार्यता का पता लगाएगा। इसी तर्ज पर अब आरबीआई ने भारतीय मुद्रा के मूल्य वर्ग की पहचान के लिए तंत्र/उपकरण विकसित करने के लिए वेंडरों से रुचि पत्र मंगाए हैं।
 
निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि हाथ से चलने वाला यह उपकरण/ तंत्र नोटों के मूल्यवर्ग की पहचान करने में सक्षम होना चाहिए। जब भी बैंक नोट को इसके सामने/ पास/ इसके अंदर या उससे होकर गुजारा जाए तो कुछ ही सेकंड (2 सेकंड या उससे भी कम समय) में हिन्दी/ अंग्रेजी में मूल्य वर्ग की जानकारी मिलनी चाहिए अर्थात यह पता चलना चाहिए कि नोट कितने का है।
 
समाधान पूरी तरह से सॉफ्टवेयर आधारित हो सकता है, जो मोबाइल फोन या हार्डवेयर की मदद से या दोनों के संयोजन से चलने में सक्षम हो। यदि समाधान हार्डवेयर आधारित समाधान हो तो बैटरी से चलने वाला, रिचार्ज हो जाने वाला, छोटा और पकड़ने में आरामदायक हो। साथ ही उसे अतिरिक्त रोशनी की जरूरत नहीं होनी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

अगला लेख