झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही भाजपा : राहुल गांधी

देश के लोगों के लिए न्याय मांग रही है यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (00:52 IST)
Rahul Gandhi's statement regarding Jharkhand government : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर गई। राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों द्वारा चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन 'इंडिया' गठबंधन उसकी 'साजिश' के खिलाफ खड़ा हो गया और उसे सफल नहीं होने दिया।
 
भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे : इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद थे और उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास ‘धन बल और जांच एजेंसियां’ हैं, लेकिन कांग्रेस और वह उनसे डरते नहीं हैं तथा उनकी ‘विभाजनकारी विचारधारा’ के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जहां पिछली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ के खिलाफ थी, वहीं वर्तमान यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांग रही है। गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसे झारखंड के लोगों ने चुना है।
 
उन्होंने कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) भाजपा की ‘साजिश’ के खिलाफ खड़ा हुआ और उसे सफल नहीं होने दिया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत में युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है।
देश में बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक : राहुल गांधी ने ‘छोटे और मध्यम उद्योगों के नुकसान’ के लिए मोदी सरकार की नोटबंदी नीति और ‘त्रुटिपूर्ण जीएसटी’ कार्यान्वयन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ये देश में रोजगार सृजन की रीढ़ हैं। गांधी ने आरोप लगाया कि इस समय देश में बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने झारखंड के लोगों को ‘न्याय यात्रा’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वह उनकी चिंताओं को सुनेंगे।
 
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी जनसभा को संबोधित किया : कांग्रेस नेता ने कहा, हम आपके मन की बात सुनते हैं, अपने मन की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह ‘न्याय यात्रा’ किसानों, युवाओं और हाशिए पर रह रहे अन्य लोगों के लिए आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और न्याय की मांग के लिए है। झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी जनसभा को संबोधित किया और न्याय यात्रा को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
ALSO READ: SC, ST, OBC के आरक्षण को खत्म करने की साजिश, राहुल गांधी का आरोप BJP और RSS छीनना चाहते हैं नौकरियां
झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। राहुल नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड में दो चरणों में आठ दिन तक चलेगी और 13 जिलों से गुजरेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

अगला लेख
More