राहुल ने इस तरह महात्मा गांधी को किया याद, मच गया बवाल

Webdunia
रविवार, 30 जनवरी 2022 (14:50 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'हिंदुत्ववादियों' को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे, लेकिन जहां सत्य है, वहां वह अब भी जीवित हैं।
 
आज ही के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
कांग्रेस नेता ने 'फॉरएवर गांधी' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, 'एक 'हिंदुत्ववादी' ने गांधी जी को गोली मारी थी। सभी 'हिंदुत्ववादियों' को लगता है कि गांधीजी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां बापू आज भी जीवित हैं।'
 
 
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देते हुए उनका एक वचन ट्वीट किया, 'अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है, बल्कि यह वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है।'
 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, 'हम राष्ट्रपिता को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हैं। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, हम उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं जिन्होंने देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दी।'
 
कांग्रेस ने कहा, 'हमारे प्यारे बापू आज भले ही इस कठिन समय में हमारा नेतृत्व करने के लिए हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अत्याचार, उदासीनता, अन्याय और झूठ के खिलाफ निडर और अथक रूप से लड़ने के उनके तरीके एक समृद्ध और प्रगतिशील भारत की हमारी तलाश में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा का सवाल, देश जानना चाहता है 48 घंटे का राज?

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा, जानिए 2 दिन बाद कैसा रहेगा मौसम

केजरीवाल 2 दिन बाद देंगे इस्तीफा, कौन बनेगा दिल्ली का नया CM?

FPI शेयर बाजार में कर रहे जमकर खरीदारी, सितंबर में किया 27856 करोड़ रुपए निवेश

अगला लेख
More