शिर्डी के साईंबाबा के समान हैं राहुल गांधी, 'भारत जोड़ो यात्रा' से आएगा बड़ा बदलाव

Webdunia
रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (19:02 IST)
शिरडी (महाराष्ट्र)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा और व्यवसाई रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को यहां कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से देश में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं और उन्हें भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं।

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिर्डी शहर में प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर में पूजा करने के लिए आए वाड्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईंबाबा) के समान है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं कहा।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी कई जगहों पर जा रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं। ये लोग बड़ी संख्या में उनसे जुड़ रहे हैं। भविष्य में बदलाव आएगा क्योंकि राहुल गांधी लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।

उन्होंने कहा, सरकार (केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली) हमारी विफलताओं के बारे में बात करेगी। वे पार्टी (कांग्रेस) का मजाक उड़ाएंगे, लेकिन राहुल, प्रियंका (गांधी वाड्रा) नहीं रुकेंगे। हम लोगों के बीच हैं और उनके लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को लोगों का अपार प्यार मिल रहा है और नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे। पुरानी प्रतिष्ठित पार्टी छोड़ने की सोच रखने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, जो छोड़ना चाहते हैं वे जा सकते हैं, लेकिन जो रहेंगे वे सोनिया गांधी के बलिदान और राहुल एवं प्रियंका के प्रयासों को समझेंगे।

वाड्रा ने यहां मंदिर में पूजा करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साईंबाबा ने एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, मौजूदा वक्त में हमारा देश बहुत संकट का सामना कर रहा है। राहुल गांधी की सोच साईंबाबा के समान है। आशा है कि उन्हें आशीर्वाद (संत का) मिलेगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

अगला लेख
More