देश को बांटकर नफरत के पीछे छिप रहे हैं मोदी-शाह : राहुल गांधी

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (15:16 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं।
 
ALSO READ: रामलीला मैदान पर PM मोदी ने CAA पर दिया बड़ा बयान, जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'भारत के प्रिय युवाओं, मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। वे नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते। यही वजह है कि हमारे प्यारे भारत को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छिप रहे हैं।
गांधी ने कहा कि हम हर भारतीय के प्रति स्नेह दिखाकर इनको पराजित कर सकते हैं। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को 'असंवैधानिक' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।
 
उसने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

लालू यादव की हुई एंजियोप्लास्टी, हृदय रोग से हैं पीड़ित

भारतीय मूल के इजराइली सैनिक की वाहन से किए गए हमले में मौत

अगला लेख
More