Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

एक मंच पर राहुल और अखिलेश, कार्यकर्ताओं में भरा जोश...

हमें फॉलो करें एक मंच पर राहुल और अखिलेश, कार्यकर्ताओं में भरा जोश...
नई दिल्ली , रविवार, 29 जनवरी 2017 (18:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश ने रविवार को एक साक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसके बाद दोनों नेता साथ में लखनऊ की सड़कों को रोड शो के लिए निकल पड़े। 8 किलोमीटर के इस रोड शो के में अखिलेश ने कहा कि वे चुनाव के बाद भाजपा को योग करवाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम युवा हैं और मिलकर काम करेंगे, दिल से काम करेंगे। कहीं न कहीं दोनों को समझौता करना होगा। रोड शो के कार्यक्रम से हर जुड़ी जानकारी... 
* रोड शो में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा..
* साइकिल चलाने के लिए पैडल मारना पड़ते हैं
*  जब पैडल मारे जाएंगे तभी साइकिल चलेगी
* यह साइकिल तब तेजी से तब चलेगी, जब हैंडिल पर 'हाथ' होगा
* हमें साइकिल पर हाथ का साथ मिल गया है और यह हाथ बहुत मजबूत है
* मैं बताना चाहता हूं कि साइकिल को हाथ का साथ मिलने के बाद हम उत्तर प्रदेश में 300 का आंकड़ा पार करेंगे
*  उत्तर प्रदेश के बाद यह बदलाव पूरे देश में होगा
* लखनऊ में आज हजारों संख्या में लोग मौजूद हैं और वे जानते हैं कि यहां विकास का कितना काम हुआ है

* गांधी प्रतिमा से शुरू हुआ रोड शो। अमीनाबाद से घंटा घर पर होगा खत्म।
* रोड शो में उमड़ी भारी भीड़। 
* प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राहुल और अखिलेश ने साथ में रोडशो भी किया। 
अखिलेश ने कहा... 
-  बड़े नेताओं के आशीर्वाद से चुनाव जीतेंगे। 
- नोटबंदी का नारा देने वालों ने लोगों को लाइन में खड़ा किया, लोग एक बार फिर वोट के लिए लाइन में खड़े होंगे और उन्हें सबक सिखाएंगे। 
- लोग मन बनाकर बैठे है कि वोट किसको देना है। 
- यह विकास का भी पहिया, खुशहाली का भी पहिया। 
- हम और राहुल जी साइकिल के दो पहिए हैं।
- कांग्रेस और सपा गठबंधन मिलकर लोगों में भरोसा पैदा करेंगे। 
- जिस तेजी से काम हुआ है गठबंधन की सरकार बनने पर उससे भी ज्यादा तेजी से काम हुआ। 
- उत्तरप्रदेश देश को रास्ता दिखाता है। 
 
* राहुल गांधी ने कहा... 
- मोदीजी को पंजाब में बादल का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। 
- अखिलेश यादव का इरादा सही, नीयत सही है। मोदीजी की नीयत सही नहीं। भाजपा और आरएसएस की नीयत सही नहीं।
- मायावती और मोदी में एक बड़ा अंतर, दोनों में कोई तुलना नहीं। भाजपा की विचारधारा से देश को खतरा। 
- गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी 
- संगम की प्रगति से सरस्वती निकलेगी। 
- इतिहास स्थिर नहीं, बदलता रहता है। मौजूदा हालात में गठबंधन सही। 
- भाजपा को बंटवारा नहीं करने देंगे। 
- एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि अमेठी-रायबरेली पर आंतरिक चर्चा हो रही है। 
- प्रियंका ने हमेशा मेरी मदद की। प्रचार पर फैसला वह खुद करेगी।  
- यूपी के डीएनए में क्रोध और गुस्सा नहीं। यहां के डीएनए में प्यार और भाईचारा। 
- क्रोध की राजनीति से देश को नुकसान हो रहा है। 
- यूपी के युवाओं को रास्ता देना चाहते हैं। 
- अखिलेश और मेरे व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध। 
- ये गठबंधन गंगा-यमुना के मिलन की तरह। 
- 1857 में उत्तरप्रदेश ने कंपनी राज का जवाब दिया। 
- उत्तरप्रदेश शब्द में पहला शब्द उत्तर। सपा और कांग्रेस की गठबंधन एक जवाब है। 
 
*  'यूपी को ये साथ पसंद हैं' स्लोगन लांच किया गया। 
* दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया। 
* दोनों एक रोड शो में भी भाग लेंगे। इसके बाद वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे। 
* 'यूपी को ये साथ पसंद हैं' स्लोगन होगा लांच। 
* दोनों एक साथ मंच पर पहुंचे। 
* राहुल ने अखिलेश को दिया गुलदस्ता। अखिलेश ने भी राहुल को गुलदस्ता दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नडाल को हराकर रोजर फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन