कांग्रेस का बड़ा आरोप, राफेल डील में मोदी सरकार ने देशहित को दांव पर लगाया

Webdunia
रविवार, 2 सितम्बर 2018 (17:18 IST)
मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद सौदे में देशहित को पूरी तरह से दांव पर लगा दिया है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक तरफ यह सौदा पिछली तय शर्तों से कहीं ज्यादा मूल्य पर किया है, वहीं दूसरी ओर इन जहाजों की देखरेख का ठेका दशकों का अनुभव रखने वाली सरकारी क्षेत्र की कंपनी को दरकिनार कर महज 12 दिन पुरानी कंपनी को दे दिया है। इस पूरे मामले में सिर्फ एक उद्योगपति मित्र के लाभ पहुंचाने की काम किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' की दुहाई देने वाली मोदी सरकार ने यह ठेका देश में हवाई  जहाज बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को न  देकर अंबानी की गैरअनुभवी कंपनी को देना सही समझा, जो सरकार द्वारा सीधे तौर पर किए  गए पक्षपात को सिद्ध करने के लिए काफी है। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल इतना ही नहीं, संप्रग सरकार ने इन विमानों के लिए जो कीमत  फ्रांस सरकार से तय की थी, उनसे 3 गुना ज्यादा कीमत पर यह डील कर देश की जनता को  धोखा दिया है, उसके विश्वास को तोड़ा है। इस सरकार ने इन जहाजों की मरम्मत आदि कार्यों का जिम्मा अंबानी को देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया है।
 
चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में जनता मोदी को इसका जवाब जरूर देगी। 2019 के चुनावों मे कांग्रेस, मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, कमजोर आर्थिक नीति, बढ़ती बेरोजगारी और निरंतर घटते आय के साधन, जनता से जुड़े मूल मुद्दों को भरमाने के प्रयास जैसे विषयों को पूरी शिद्दत से उठाएगी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सोहनलाल सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष आबाद हुसैन व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी उपस्थित रहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More