सरकार की नई मुसीबत, 26 जून को देशभर में राजभवन घेरेंगे किसान

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (11:50 IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान अब सरकार के लिए नई मुसीबत बनने जा रहे हैं। किसानों के 'संयुक्त किसान मोर्चे' ने 26 जून को देशभर के राजभवनों पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इधर, महिला आंदोलनकारियों की शिकायतों और चिंताओं के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जा रहे हैं।
दरअसल किसान आंदोलन को 7 महीने पूरे हो रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 24 जून को आंदोलन स्थलों पर संत कबीर जंयती भी मनाई जाएगी। इसी दिन पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के किसानों को धरनास्थल पर बुलाया जाएगा।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-7 महीने पूरे होने पर राज्यपाल को एक ज्ञापन ​जाएगा और ये ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम होगा। 7 महीने पूरे हो गए हैं, सरकार बात नहीं कर रही है तो राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए ये ज्ञापन जाएगा।

26 जून के प्रदर्शन के लिए किसानों ने प्रशासन से किसी भी तरह की अनुमति लेने से इनकार कर दिया है। किसान नेता इंद्रजीत ने कहा है कि 26 जून को खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाएंगे। इसके तहत राजभवनों का घेराव करके काले झंडे दिखाए जाएंगे। बाद में राष्ट्रपति के नाम एक यापन सौंपा जाएगा। संयुक्त मोर्चा की यह बैठक शुक्रवार को हरियाणा के कुंडली बार्डर पर हुई।

संयुक्त किसान मोर्चे ने दावा किया कि उसके साथ देश के 40 से अधिक किसान संघ हैं। किसान नेता ने कहा कि 26 जून वो दिन है, जब 1975 में देश में आपातकाल लागू किया गया था। यह भी एक अघोषित आपातकाल है। किसान इस समय दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में शामिल हैं।

बैठक में किसान आंदोलन में शामिल महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों पर भी गौर किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और अन्य चिंताओं को देखते हुए शनिवार तक समितियां बनाई जाएंगी। इसके बाद रविवार तक हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More