भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर राहुल गांधी फहराएंगे तिरंगा

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (15:45 IST)
लेथपुरा (पुलवामा)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लेथपुरा में पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में शमिल हुईं। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रियंका ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इसके बाद यह यात्रा लेथपुरा में विश्राम के लिए रुकी। सोमवार को राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे।
 
'भारत जोड़ो यात्रा' शनिवार सुबह अवंतीपुरा से फिर से शुरू हुई जिसमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ हिस्सा लिया।
 
'भारत जोड़ो यात्रा' के अंतिम चरण के तहत घाटी पहुंचे राहुल ने पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस स्थान पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां 4 साल पहले फरवरी 2019 में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले में शामिल बस को निशाना बनाया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
'भारत जोड़ो यात्रा' के शनिवार को पंथा चौक में रात्रि विश्राम के लिए रुकने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा शनिवार शाम को पम्पोर के गलांदर इलाके स्थित बिरला स्कूल में विश्राम के बाद श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक पहुंचेगी।
 
पंथा चौक में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा रविवार को फिर शुरू होगी और श्रीनगर के बुलेवार्ड रोड स्थित नेहरू पार्क में इसका समापन होगा। सोमवार को राहुल गांधी एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय परतिरंगा फहराएंगे और इसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए 23 विपक्षी दलो के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

अगला लेख
More