प्रियंका गांधी को मिला राहुल के बगल वाला कमरा, जानिए क्या है इस कमरे में खास

Webdunia
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (18:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव बनाने के बाद पार्टी मुख्यालय में ठीक बगल वाला कमरा अलॉट किया है। यानी प्रियंका अब अपने भाईसाहब के ठीक करीब वाले कमरे से अपना कार्य संचालित करेंगी।
 
हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका ने अभी आधिकारिक रूप से पदभार नहीं संभाला है। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि विदेश से लौटने के बाद वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतविधियों एवं रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं।
 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के बगल वाला वही कमरा प्रियंका को दिया गया, जहां राहुल बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठा करते थे। कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका के इस कमरे के निकट ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के भी कक्ष हैं।
 
विदेश से लौटते ही सक्रिय हुई प्रियंका : प्रियंका को जब राहुल गांधी ने पार्टी का महासचिव बनाया, तब वे अपनी बेटी के उपचार के लिए अमेरिका गई हुई थी। प्रियंका सोमवार को ही स्वदेश लौटीं हैं और आते ही सक्रिय हो गईं। सबसे पहले उन्होंने राहुल से मुलाकात की।
 
बड़ी बात यह है कि राहुल ने शनिवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की भी बैठक बुलाई है ताकि आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त की गई हैं। उनकी नियुक्ति के बाद से ही सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है।
 
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रियंका का सक्रिय राजनीति में उतरना कांग्रेस पार्टी को बड़ी कामयाबी दिलवा सकता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More