प्रियंका गांधी ने किया राहुल गांधी के संसद में दिए बयान का बचाव, बताया किसके बारे में बोला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 जुलाई 2024 (17:09 IST)
Priyanka Gandhi Defends Rahul Gandhis Parliamentary Speech : राहुल गांधी के संसद में भाषण पर बवाल मचा हुआ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने स्पष्ट बोला है, उन्होंने भाजपा के बारे में बोला है, भाजपा के नेताओं के बारे में बोला है। 
ALSO READ: लोकसभा में ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी कि खड़े हो गए मोदी
राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को हिन्दू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं, जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है।
क्या बोले राहुल गांधी : हालांकि राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया में कहा कि वे भाजपा की बात कर रहे हैं और भाजपा, नरेन्द्र मोदी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पूरा हिन्दू समाज नहीं है। कांग्रेस नेता ने सदन में कई बार भगवान शिव की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वे हमें अहिंसा और निडरता का संदेश देते हैं। उन्होंने इस्लाम, ईसाई और जैन धर्म के उपदेशों की भी बात की। 
 
गृह मंत्री बोले मांगे माफी : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि खुद के हिंदू होने पर गर्व करने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष को सदन से माफी मांगनी चाहिए। शाह ने गांधी पर पलटवार करते हुए आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में आतंक फैलाया था और राहुल गांधी को अहिंसा की बात नहीं करनी चाहिए। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More