भारत की पहली महिला जासूस, सोशल मीडिया पर बताई केसों की कहानी, 80 हजार केसों को हल करने का किया दावा

Webdunia
गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (09:50 IST)
वे देश की पहली प्राइवेट महिला जासूस मानी जाती हैं। उन्होंने करीब 80 हजार केसों को हल किया है। हम बात कर रहे हैं रजनी पंडित की। रजनी पंडित खुद को देशी शर्लाक होम्स बताती हैं। रजनी का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ। उनके पिता सीआईडी में थे।


हाल ही में रजनी पंडित ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने सबसे कठिन केस के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि कैसे करियर शुरू किया और एक महिला जासूस होने पर किस प्रकार चुनौतियों का सामना किया। 23 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस स्टेट्स पर 17 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट पर 650 से ज्यादा कमेंट हैं और 1360 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है।

उन्होंने खुद को 'देसी शर्लाक के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने अपनी बात 22 साल की उम्र के पहले केस से शुरू की और बताया कि उसके बाद किस प्रकार उनकी प्रसिद्धि बढ़ी।

उनकी फेसबुक पोस्ट का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है जब वे अपने सबसे कठिन केस के बारे में बताती हैं। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि एक डबल मर्डर केस को हल करने के लिए उन्हें नौकरानी बनना पड़ा। वे 6 महीने तक उस महिला के यहां मेड बनकर रहीं, जिस पर हत्या का शक था।

पोस्ट में रजनी ने बताया कि 'एक बार बिलकुल शांति थी, इस दौरान मेरे रिकॉर्डर से 'क्लिक' की आवाज आ गई। इससे वो मुझ पर शक करने लगीं और मुझे बाहर जाने से रोकने लगीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि किस तरह उन्होंने उस केस को हल किया।

अपनी पोस्ट के अंत में पंडित ने लिखा कि मैंने लगभग 80000 मामलों को हल कर लिया है। मैंने दो किताबें लिखी हैं, अनगिनत पुरस्कार जीते हैं और जो समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए हैं, लेकिन सबसे अधिक... मैं देसी हूं, 'देसी शर्लाक'। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

अगला लेख
More