ज्योति प्रकाश निराला अशोक चक्र से सम्मानित, भावुक हुए राष्ट्रपति कोविंद

Webdunia
शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 (12:24 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में एक अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराने वाले भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति कोविंद भी भावुक हो गए। 
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उस समय भावुक हो गए जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित करने के लिए उनकी मां और पत्नी को मंच पर आमंत्रित किया गया।
 
राजपथ पर 69वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आंखें में गर्व का भाव लिए कमांडो निराला की पत्नी सुषमानंद और मां मालती देवी ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया। अशोक च्रक शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
 
निराला ने जम्मू-कश्मीर के हाजिन इलाके में पिछले साल नवंबर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अकेले ही दो आतंकियों को मार गिराया था लेकिन इस दौरान कमांडो निराला घायल हो गए और बाद में वीरगति को प्राप्त हुए। उस मुठभेड़ में सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी का भतीजा भी शामिल था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

अगला लेख
More