पोर्ट ब्लेयर अब कहलाएगा श्री विजय पुरम, अमित शाह ने किया ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (19:46 IST)
Port Blair renamed as Sri Vijayapuram : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। शाह ने यह भी कहा कि यह निर्णय देश को औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्त करने के लिए लिया गया है, क्योंकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह का देश के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में ‘अद्वितीय स्थान’ है।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। शाह ने कहा, ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।
<

देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।

‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को…

— Amit Shah (@AmitShah) September 13, 2024 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
उन्होंने कहा कि इस द्वीप का देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। शाह ने कहा, यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।
ALSO READ: देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं राहुल गांधी, आरक्षण वाले बयान पर भड़के अमित शाह
केंद्रशासित प्रदेश होने के नाते अंडमान निकोबार द्वीप समूह केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह केंद्रशासित प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध समुद्री संपदा के लिए जाता जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में महेश्वर में होगी कैबिनेट की बैठक, इंदौर में स्थापित होगी शोध पीठ

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

महू कांड को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, घटना में भाजपा नेताओं के रिश्तेदार शामिल

मध्यप्रदेश में साइबर तहसील से 6 माह में एक लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

अगला लेख
More