Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर

हमें फॉलो करें गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर
गढ़चिरौली , रविवार, 22 अप्रैल 2018 (15:01 IST)
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को पुलिस ने एक मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया। 
पुलिस महानिरीक्षक शरद शेलार ने कहा, 'मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए। तलाशी अभियान अब भी चल रहा है।'
 
उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी -60 के कमांडो की एक टीम ने आज सुबह यहां से करीब 750 किलोमीटर दूर भामरगढ के तडगांव जंगल में यह अभियान शुरू किया जो अब भी चल रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित संगठन के दो जिला स्तरीय कमांडर साईनाथ और साइनयू शामिल हैं। 
 
पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने सी-60 की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यह नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्विटर के सहसंस्थापक ने इस स्टार्टअप में लगाया पैसा, जानिए क्या है खास...