मोदी का हमला, कर्ज माफी के नाम पर गुमराह कर रही है कांग्रेस

Webdunia
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर कर्ज माफ करने के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
 
हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर ‘जन आभार’ रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने केंद्र द्वारा लागू की गई वन रैंक, वन पेंशन योजना पर भी जोर दिया।
 
उन्होंने कर्ज माफी को लेकर विपक्ष की आलोचना तब की है जब कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी मोदी को तब तक सोने नहीं देगी जब तक केंद्र देशभर में कृषि कर्ज माफ नहीं कर देता। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हाल में निर्वाचित कांग्रेस सरकारों ने कर्ज माफी की योजनाओं की घोषणा की है।
 
मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 26,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को वीर जवानों की भूमि बताया जो सीमा पर सर्वोच्च बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
 
मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल पूरा करने पर ठाकुर को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेरे घर की तरह है। मैंने पार्टी के संगठनात्मक कार्य के लिए कई वर्षों तक यहां काम किया। मोदी ने राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के फायदों को दिखाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाई प्रदर्शनी भी देखी।
 
प्रधानमंत्री के धर्मशाला में हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कांगड़ा से भाजपा सांसद शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर करणी सेना ने रखा 1.11 का इनाम, क्या गैंगस्टर लड़ेगा महाराष्‍ट्र चुनाव?

बुलंदशहर में जान बचाने के लिए लगाई जा रही थी आक्सीजन, सिलेंडर ब्लास्ट में चली गई 6 जान

दिल्ली में आज से GRAP 2 की पाबंदियां लागू, क्या होगा आप पर असर?

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 2 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कश्मीर में चुनाव खत्म होते ही शुरू हो गए आतंकी हमले

अगला लेख
More