2 युद्धों और कोविड के बाद भी महंगाई कंट्रोल में, लोकसभा में बोले PM मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (20:18 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यूक्रेन और गाजा में युद्ध तथा कोविड महामारी के बड़े संकट के बावजूद देश में महंगाई नियंत्रण में है। उन्होंने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई तो उस समय महंगाई मजबूत हुई।
 
मोदी ने कहा कि देश में महंगाई को लेकर दो गाने सुपरहिट हुए। एक ‘महंगाई मार गई’ और दूसरा ‘महंगाई डायन खाए जात है’। ये दोनों गाने कांग्रेस की सरकारों में आए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार में महंगाई दोहरे अंक में थी। इसको नकार नहीं सकते। उस वक्त यह कहा गया था कि महंगी आईसक्रीम खा सकते हो तो महंगाई का रोना क्यों रो रहे हो। उनका कहना था कि जब भी कांग्रेस आई है उसने महंगाई को मजबूत किया है।
 
मोदी ने यूक्रेन और गाजा में युद्ध तथा कोविड महामारी का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए, ‘‘हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। दो-दो युद्ध और 100 साल में आए सबसे बड़े संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है।’’
ALSO READ: OBC, परिवारवाद, महंगाई और नेहरू को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, भाषण की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस के समय में जांच एजेंसियों का सिर्फ राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय ईडी ने पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। हमारे समय में ईडी ने एक लाख करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की। देश का लूटा हुआ धन वापस करना ही पड़ेगा। मोदी के अनुसार, देश ‘नोटों के ढेर देखकर चौंक गया’ है।
 
उन्होंने कहा कि जांच करना एजेंसियों का काम होता है। एजेंसियां स्वतंत्र हैं...मामलों को देखने का काम अदालतों का है।
 
उनका कहना था, ‘‘जिसको मेरे ऊपर जितना जुल्म करना है, कर ले, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहेगी।’’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष का आह्वान किया कि वे देश के विकास में उनका साथ दें।
 
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष द्वारा ईंट फेंकी जाएगी तो वह उसका इस्तेमाल विकसित भारत की नींव रखने में करेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के प्रति सरकार की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया इस नीति पर चल रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं की सीमाओं से लेकर समुद्र तक धाक है। हमें हमारी सेना के पराक्रम पर गर्व होना चाहिए।’’
 
मोदी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश का नाम लिए बिना उनके एक बयान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि जोड़ने की बात छोड़ो देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
 
मोदी ने कहा कि देश के इतने टुकड़े करके अभी भी आपके मन को शांति नहीं मिली। कितने टुकड़े करोगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

अगला लेख
More