Hanuman Chalisa
✕

मोदी बोले, आज भी अधूरा है नेताजी सुभाषचंद्र बोस का सपना

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (10:56 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आज़ादी की लड़ाई में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के योगदान का स्मरण करते हुए कहा है कि नेताजी ने बांटो और राज करो की अंग्रेजों की नीति का विरोध किया था लेकिन उनका सपना आज तक पूरा नहीं हुआ।
 
मोदी ने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित हुए कहा कि नेताजी को प्रेरणा स्वामी विवेकानंद से मिली थी और 15-16 वर्ष की उम्र में ही उनमें देशप्रेम की भावना जग गई थी और मां भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए बेचैन हो गए थे। शुरू में वे गांधी जी के साथ थे पर बाद उन्होंने सशत्र क्रांति का रास्ता अपनाया और आज़ाद हिंद फौज की स्थापना की जिसका अपना बैंक, मुद्रा और डाकटिकट भी था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी अंग्रेजों की बांटों और राज करो नीति के विरोधी थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नही हुआ। आज भी देश की एकता और संविधान पर हमले हो रहे है ऐसे में प्रत्येक नागरिक नेता जी से प्रेरणा लेकर ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख