मुंबई पुल हादसे में 6 लोगों की मौत, हादसे पर क्या बोले पीएम मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (07:36 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने गुरुवार को मुंबई फुट ओवरब्रिज हादसे पर दुख जताया।
 
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुंबई में फुट ओवरब्रिज दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर गहरी पीड़ा हुई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
 
रेल मंत्री गोयल ने सीएसटी फुटओवर ब्रिज हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि रेलवे के डॉक्टर एवं कर्मचारी बृहन्मुबई नगरपालिक निगम के साथ राहत और बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
 
ALSO READ: मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास फुटब्रिज गिरा, 6 लोगों की मौत, कई घायल
राहुल गांधी ने मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'
 
फडनवीस ने मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे को दुखद घटना बताते हुए कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने प्रत्येक मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की और कहा कि घायलों का पूरा चिकित्सा खर्च सरकार उठायेगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

अगला लेख
More