पीएम मोदी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर जताया शोक

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (11:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि वे गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों की सर्वाधिक प्रभावी आवाज़ थे।
 
मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि जॉर्ज साहब भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं में से एक थे। बेबाक एवं निर्भीक, बेलागलपेट एवं दूरदर्शी फर्नांडिस ने हमारे देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। वे गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों की सर्वाधिक प्रभावी आवाज़ों में से एक थे। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।
 
उन्होंने कहा कि जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं, हम एक बहुत असरदार मज़दूर नेता के रूप में उन्हें याद करते हैं जो न्याय के लिए लड़ा, वे एक ऐसे नेता थे जो शक्तिशाली से शक्तिशाली राजनीतिज्ञों को झुका देते थे, एक विज़नरी रेलमंत्री और एक महान रक्षा मंत्री थे जिन्होंने भारत को सुरक्षित एवं ताकतवर बनाया। 
अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में फर्नांडिस अपनी राजनीतिक विचारधारा से तनिक भी नहीं विचलित हुए। उन्होंने आपातकाल का प्राणपण से विरोध किया। उनकी सादगी एवं विनम्रता अनुकरणीय है। मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं दिवंगत नेता के परिजनों, मित्रों एवं लाखों चाहने वालों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया शोक : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिसजी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

साक्षी मलिक ने विनेश और बजरंग की खोली पोल, बबीता पर लगाया बड़ा आरोप

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

सलमान खान को धमकाकर मांगे थे 5 करोड़, पुलिस से मांगी माफी

अगला लेख
More