PM-KISAN वेबसाइट पर हुआ बड़ा साइबर अटैक, 11 करोड़ किसानों का आधार डेटा लीक

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2022 (13:55 IST)
नई दिल्ली। केरल के एक साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि या PM-KISAN वेबसाइट से 11 करोड़ से अधिक किसानों का डेटा लीक हुआ है। उनकी रिसर्च के अनुसार इस वेबसाइट में एक ऐसा एंडपॉइंट है जो किसानों का फोन और आधार नंबर उजागर कर रहा है। वेबसाइट की कोडिंग में जरा सा बदलाव करके साइबर हमलावरों द्वारा आसानी से डेटा का उपयोग किया जा सकता है। 
 
ये रिपोर्ट साइबर सुरक्षा शोधकर्ता अतुल नायर ने बनाई है, जो कि केरल पुलिस साइबर सेल के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए बनाई गई  PM-KISAN वेबसाइट से साइबर अटैकर्स चंद मिनटों में 11 करोड़ किसानों का डेटा हैक कर सकते हैं। उन्होंने शोध संस्थान टेकक्रंच को अपना डेटा प्रदान किया है। उनका दावा है कि वेबसाइट के फाइंडर टूल का उपयोग करके व्यक्तिगत जानकारी के साथ लीक हुए डेटा का मिलान करने पर जानकारी की प्रामाणिकता को सत्यापित किया गया है। 
 
PM-KISAN योजना पंजीकृत किसानों को न्यूनतम 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रदान करती है। इस वेबसाइट के डैशबोर्ड पर देशभर के करोड़ों किसानों का आधार कार्ड नंबर, समग्र परिवार आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स आदि महत्वपूर्ण जानकारी फीड की हुई है। अगर इतने सारे किसानों का डेटा मिल जाए, तो हैकर्स सरकारी योजनाओं का अवैध रूप से लाभ उठाकर लाखों रुपए कमा सकते हैं। 
 
नायर ने कहा कि उन्होंने इस डेटा लीक की सूचना 29 जनवरी, 2022 को इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) को भी दी थी, जिसके बाद उन्हें प्रर्तिक्रिया मिली कि उनकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। 28 मई को नायर ने CERT-IN को बताया कि समस्या ठीक हो गई है। लेकिन, जनवरी से मई के बीच कितने किसानों का डेटा लीक हुआ इसके बारे में CERT-IN ने कुछ नहीं बताया। नायर का दावा है कि इन 5 महीनों में लाखों किसानों का डेटा हैकर्स द्वारा लीक किया गया है। 
 
ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सकरारी वेबसाइट से उपभोक्ताओं का डेटा लीक हुआ है। इसके पहले भी 2017 और 2018 में कई लोगों ने UIDAI (आधार) की वेबसाइट से कई यूजर्स का डेटा लीक होने की शिकायतें आईं थीं।  
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा भारत का मान बढ़ाया

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

अगला लेख
More