राहुल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर मोदी पर साधा निशाना

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (22:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आज हमला बोला और इस बारे में उनके एक वीडियो का सम्पादित अंश कटाक्ष के रूप में पोस्ट किया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को एक रैली में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें कम किए जाने के बारे में चर्चा करते हुए दिखाया गया है।


इसके बीच में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हंसते हुए दृश्यों को जोड़ा गया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘गरीब एवं मध्यम वर्ग को ईंधन बढ़ने के दामों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस वीडियो में निश्चित तौर पर हमारे प्रधानमंत्री किसी अन्य देश की बात कर रहे हैं।’

उन्होंने यह ट्वीट ‘पे ट्रोल्ड’ के हैशटैग के साथ पोस्ट किया है। कांग्रेस पहले भी केन्द्र सरकार पर इस बात को लेकर हमले बोलती रही है कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्य कम होने के बावजूद इसका लाभ देश के आम उपभोक्ताओं को नहीं पहुंचाया जा रहा है क्योंकि सरकार पेट्रोल एवं डीजल पर ऊंची दरों पर कर लगा रही है। (भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी, कांग्रेस ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

करोड़ों का सोना बरामद करते हुए 4 बदमाश गिरफ्तार, सर्राफ के यहां हुई डकैती का हुआ खुलासा

अजान से 5 मिनट पहले बंद होंगे दुर्गा पांडाल के म्यूजिक सिस्टम, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने दिखाया रंग

क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच

MP: वन शहीद दिवस पर वन राज्यमंत्री अहिरवार ने वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख
More