पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, भारत के इस राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल

Webdunia
सोमवार, 21 मई 2018 (11:12 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 76.57 रुपए हो गया है वहीं डीजल के भाव 67.82 रुपए पहुंच एघ है। 13 मई के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.94 रुपए प्रति लीटर रुपए महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को दिल्ली में पेट्रोल 76.06 रुपए था। यहां डीजल पहले ही रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंच चुका है।
 
क्यों बढ़े दाम : कर्नाटक चुनाव के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ी, लेकिन चुनाव को देखते हुए सरकार ने इसके दाम बढ़ाने पर रोक लगा रखी थी।  14 मई के बाद इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 
 
भाजपा सरकार ने 9 बार बढ़ाया उत्पादन शुल्क : भाजपा सरकार बनने के बाद नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बाद भी केंद्र सरकार ने 9 बार उत्पाद शुल्क को बढ़ाया। 
 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम इस तरह से रहे- 

पेट्रोल के भाव इस प्रकार रहे- 


मुंबई  80.07 रुपए लीटर
हैदराबाद 80.76 रुपए लीटर
पणजी 70. 26 रुपए लीटर

डीजल के भाव इस तरह से रहे-

हैदराबाद 73.45 रुपए लीटर 
मुंबई 71.94 रुपए लीटर 
पोर्ट ब्लेयर  63.35 रुपए लीटर

सरकार ने भी माना त्रस्त है जनता :  सरकार ने भी माना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता परेशान हो रही है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी से देश की जनता और खासतौर से मध्यमवर्ग को काफी परेशानी हो रही है। इसके पीछे वजह तेल कंपनियों के प्रोडक्शन में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी है। भारत सरकार जल्द ही इसका हल ढूंढेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More