Parliament security breach : ललित झा ने दोस्त को भेजा था वीडियो, पुलिस पूछताछ में खुले कई राज

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (11:15 IST)
कोलकाता। संसद की सुरक्षा में चूक के मामले के मुख्य आरोपी ललित मोहन झा के एक दोस्त से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने घंटों तक पूछताछ की।
 
अधिकारी ने बताया कि बैरकपुर पुलिस का एक दल गुरुवार को निलकहया आइच के हालिसहर स्थित आवास पहुंचा और उससे उन दिनों के दौरान झा के साथ उसकी जान पहचान के बारे में पूछा जब आरोपी एक स्वयं सेवी संस्था के लिए काम करता था।
 
अधिकारी ने बताया, हमने झा के साथ उसकी दोस्ती के बारे में जानने के लिए उससे (आइच से) घंटों पूछताछ की। हमें दिल्ली पुलिस से इस बारे में जानकारी मिली थी।
 
पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में स्नातक के छात्र आइच को घटना के तुरंत बाद झा से संसद की सुरक्षा में चूक से जुड़ा का एक वीडियो मिला था। वीडियो के साथ भेजे गए टेक्सट में लिखा था, मीडिया कवरेज देखिए। इस वीडियो को सेफ रखना। जय हिंद।
 
पुलिस ने आइच के मोबाइल फोन की जांच की है और कुछ जानकारी एकत्र की है, जो हमारी जांच में महत्वपूर्ण हो सकती है।
 
बताया जा रहा है कि ललित झा इस घटना में शामिल लोगों के फोन लेकर फरार हुआ था। वह दिल्ली से नागौर भाग गया था। वहां उसने एक होटल में रात बिताई। अगले दिन वह अपने साथ महेश के साथ फिर दिल्ली आया और पुलिस के समझ सरेंडर कर दिया। 
 
नई दिल्ली में 2001 में संसद पर हुए घातक आतंकवादी हमले की बरसी के दिन ही बुधवार को गंभीर सुरक्षा चूक हुई। 2 लोग बुधवार को दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गए और उन्होंने केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैलाया, जिससे सदन में दहशत फैल गई। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। (इनपुट : भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More